फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   It is necessary to buy three kilos of sugar along with free grains

Azamgarh News: मुफ्त अनाज संग तीन किलो चीनी खरीदना जरूरी

Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to buy three kilos of sugar along with free grains
गरीब कल्याण योजना के तहत जून माह में अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क राशन लेने के साथ ही तीन किलो चीनी खरीदनी पड़ेगी। शासन की ओर से जारी हुए आदेश के तहत तीन किलो प्रति कार्ड पर चीनी के लिए कार्ड धारक को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से रुपये चुकता करने पड़ेंगे। इसे अनिवार्य किया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत जिले में संचालित 2963 कोटे की दुकानों से 101575 अंत्योदय कार्डधारक संबद्ध हैं। पात्र गृहस्थी के 669896 धारक है। जिन्हें महज निशुल्क राशन ही दिया जाता है। वितरण के दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल समेत तीन किलोग्राम चीनी दी जाएगी। उपभोक्ताओं को चीनी के लिए 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से 54 रुपये चुकता करने पड़ेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि कार्यालय की ओर से गोदाम में जमा राशन व चीनी की खेप को कोटे पर पहुंचाया दिया जाता है। जब अंगूठा लगता है तो उसी समय चीनी के लिए भी अंगूठा लग जाता है। जारी हुए रोस्टर के तहत वितरण शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed