फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Issue of Gorakhpur-Varanasi via Azamgarh railway line raised in Parliament

Azamgarh News: संसद में उठा गोरखपुर-वाराणसी वाया आजमगढ़ रेलवे लाइन का मुद्दा

Fri, 26 Jul 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Issue of Gorakhpur-Varanasi via Azamgarh railway line raised in Parliament
संसद के बजट सत्र में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले के साथ प्रदेश स्तर के कई मुद्दों को उठाने के साथ पूर्व भाजपा सांसद को भी कठघरे में खड़ा किया। गोरखपुर-वाराणसी वाया आजमगढ़ रेलवे लाइन के लिए बजट की मांग करते हुए कहा कि पूर्व के भाजपा सांसद ने इसको लेकर बड़ी लंबी-लंबी बातें की थीं, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इस मद में बजट से एक भी पैसा अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घाघरा नदी की बाढ़ की वजह से आजमगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिले के लोग भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में इसके स्थायी समाधान के लिए सरकार कदम उठाए। ओपीएस की मांग करते हुए कहा कि जब बीजेपी विपक्ष में थी तब ओपीएस की बात करती थी लेकिन, आज सत्ता में है तब ओपीएस के खिलाफ है। बीजेपी अपने आपको देशभक्त पार्टी बताती है तो कम से कम पैरा मिलिट्री फोर्सेस में ओपीएस लागू करे। अग्निवीर योजना को समाप्त कर नौजवानों को पूर्णकालिक सेवा में रखने की बात की।
विज्ञापन

आरक्षण की बात उठाते हुए कहा कि पिछड़ों, दलितों के आरक्षण की लूट भाजपा सरकारों में हो रही है। उत्तर प्रदेश में पिछड़े, दलित समाज से एक भी वॉइसचांसलर नहीं है, असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियों में भी पिछड़ों, दलितों की अनदेखी की गई। बजट में उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार की बात उठाई तथा उत्तर प्रदेश के लिए भी विशेष पैकेज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed