{"_id":"626449367af4e83ca87df6b0","slug":"issue-notice-to-10-big-defaulters-of-the-district-and-get-attachment-done-18-05-41-azamgarh-news-vns649928176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 10 बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर कराएं कुर्की 18-05-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 10 बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर कराएं कुर्की 18-05-41
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीएम ने न्यायालय वार राजस्व वादों व स्टांप वादों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण निर्धारित समय में गुणवत्ता युक्त तरीके से संपन्न कराया जाए। जहां पर एसडीएम न्यायिक की तैनाती है, वहां समुचित मात्रा में वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। राजकीय देयों की वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद के 10 सबसे बड़े बकायेदारों को तत्काल नोटिस जारी कर कुर्की कराएं। पैमाइस के मामले को अभियान चलाकर पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के अंदर एक प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराएं। तीन माह, छह माह एवं एक साल के पेंडिंग पैमाइस के मामलों के निस्तारण की कार्रवाई कराएं। इसके साथ ही अगले 100 दिन में कितना निस्तारित किया जाए, इसकी भी कार्य योजना बना लें। डीएम ने दैवीय आपदा की समीक्षा करते हुए कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता देने में विलंब ना किया जाए। बाढ़ से प्रभावित किसी का भी मुआवजा रोका ना जाए। कोविड-19 से मृत्यु में अनुमन्य धनराशि का मुआवजा पीड़ित व्यक्ति को उपलब्ध कराएं। इसकी समीक्षा सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही है, इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एसडीएम अपने स्तर से इसकी समीक्षा कर लें। सभी एसडीएम अपने स्तर से लाभार्थी परक योजना की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह करें तथा आख्या स्पष्ट एवं साक्ष्य सहित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी दिए जाने वाले पैसे की आडिट की जाएगी, इसका विशेष ध्यान रखें। गांव सभा कृषि भूमि के पट्टेदारों की पट्टा भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। किसी गरीब व्यक्ति को तभी हटाएं, जब तक उसके आवास की जमीन का पट्टा ना कर दिया जाए। आयोग के संदर्भों को गंभीरता से लें तथा केसो को लंबित ना रखें। जल जीवन मिशन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसके लिए दिए जाने वाली जमीन लेखपाल की रिपोर्ट पर ही ना निर्भर रहे, इसके लिए तहसीलदार भी मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट लगाएं। गौ आश्रय स्थल के लिए चारा उगाने के लिए चारागाह की जमीन का उपयोग करें। पशुओं के लिए गौ आश्रय स्थल के गोबर को देकर उसके बदले किसानों से भूसा लें। गांव में खेल का मैदान युवा कल्याण विभाग एवं मनरेगा से विकसित कराएं। व्यवसायिक गतिविधियों की जमीन का पट्टा ना किया जाए। पंचायत भवन में लेखपालों के बैठने का रोस्टर जारी करें। प्रत्येक दिन जूम कॉल पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। जनहित की योजनाओं को लंबित ना करें। प्रत्येक दिन लेखपाल एवं कानूनगो की समीक्षा करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एव राजस्व आजद भगत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।