फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Isha Dutt used to fight for the interests of laborers, backward, Dalits

मजदूरों, पिछड़ों, दलितों के हितों के लिए संघर्ष करते थे ईशदत्त

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Isha Dutt used to fight for the interests of laborers, backward, Dalits
आजमगढ़। पूर्वांचल के समाजवादी विचारक, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व राज्यसभा सांसद ईशदत्त यादव की 21वीं पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता विधायक आलमबदी और संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। वक्ताओं ने स्व. ईशदत्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा से प्रभावित स्व. ईशदत्त सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अभिन्न सहयोगी रहे। विधायक आलमबदी ने कहा कि मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के ऐराकला गांव में 1936 में शिक्षक पिता शिवफेर यादव के पुत्र के रूप में जन्मे ईशदत्त 1977 में पहली बार लालगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। एमएलसी रहे स्व. एसआरएस यादव और पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर शाश्वत किशोर यादव, शशांक किशोर यादव, बलिहारी बाबू, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, वसीम अहमद, चन्द्रदेव राम यादव, रामदर्शन यादव, विधायक नफीस अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed