फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Irregularities found in food supply and payment in KGBV

Azamgarh News: केजीबीवी में खाद्य आपूर्ति और भुगतान में मिली अनियमितता

Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in food supply and payment in KGBV
आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में खाद्य सामग्री की आपूर्ति व भुगतान में अनियमितताओं का मामला जांच में सही पाया गया है। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र की ओर से शासन को भेजी गई जांच आख्या में कई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में एडी बेसिक मनोज मिश्रा ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित फर्म ‘मेसर्स आजाद इंटरप्राइजेज’ के स्थान पर अन्य फर्मों से भी खाद्यान्न की खरीद की गई। इस दौरान न तो चयनित फर्म के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही नियमों का पालन हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि बिना समिति के सत्यापन के ही भुगतान कर दिया गया, जो वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

मामले में रानी की सराय व बिलरियागंज के लेखाकारों के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। कई विद्यालयों में मनमाने तरीके से फर्म चयन और भुगतान के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी पाया गया है कि बिना टेंडर के पूर्व चयनित फर्म को लगातार काम दिया गया और जेम पोर्टल के नियमों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कई स्थानों पर नए लेखाकारों को समय से कार्यभार नहीं दिया गया। रिपोर्ट में एडी बेसिक मनोज मिश्रा द्वारा शासन से अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक की अवधि में की गई खरीदारी की विशेष जांच की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed