फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IRCTC personal ID is getting instant ticket, fast monitoring

आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी से बन रही तत्काल टिकट, निगरानी तेज

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
IRCTC personal ID is getting instant ticket, fast monitoring
आजमगढ़। दशहरा और दीपावली को देखते हुए ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें तो चलाई हैं, लेकिन उससे भी यात्रियों को राहत मिलते नहीं दिख रही है। कन्फर्म सीट लेने के लिए यात्री परेशान हैं और इस परेशानी का फायदा उठाने के लिए फिर टिकट की दलाली शुरू हो गई है। इस बार सीआईबी व आरपीएफ ने टिकट दलालों के साथ यात्रियों द्वारा अपनी आईआरसीटीसी की आईडी से बन रहीं टिकट पर भी निगरानी रखी है। इसे दिल्ली मुख्यालय से नियंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, पर्सनल आईडी से बन रही तत्काल टिकट को महंगे दामों में बेचा जा रहा है। आजमगढ़ में भी कई ऐसे एजेंट हैं, जो इन दिनों इस काम में सक्रिय हो गए हैं। आरपीएफ ने भी कई एजेंसियों पर छापेमारी कर पर्सनल आईडी पर अवैध साफ्टवेयर से तत्काल टिकट बुक करने वाले एजेंटों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना का मानना है कि जिले में टिकट दलालों का जाल फैला हुआ है। इनपर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली से भी निगरानी की जा रही है। आईआरसीटीसी ने दर्जनों ट्रेवेल्स एजेंसियों के नाम आरपीएफ को भेजे हैं जो पर्सनल आईडी से अवैध रूप से तत्काल ई-टिकट बुक कर रहे हैं। सीआईबी व बिजिलेंस और आरपीएफ भी इसकी जांच पड़ताल कर रही है। उम्मीद है कि जिले में अवैध ई-टिकट के धंधे पर अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन

000000000
ऐसे हो रही गड़बड़ी
तत्काल टिकट की दलाली करने वाले एजेंट, अपने रिश्तेदार, दोस्त और अन्य के नाम पर मेल आईडी के जरिए आईआरसीटीसी की आईडी बनाते हैं। एक आईडी से एक माह में अधिकतम छह तत्काल टिकट बनती हैं, लेकिन यदि 100 आईडी होती हैं तो 600 टिकट बनती हैं। तत्काल होने के कारण इनमें आरक्षित सीट मिलने की संभावना अधिक है, इसलिए परेशान यात्री को इसके लिए दो से तीन गुना तक किराया वसूला जाता है। वह मजबूर होकर देते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
संभलकर आईडी का करें प्रयोग
आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट को बढ़ावा देने के यात्रियों को पर्सनल आईडी से टिकट बनाने की सुविधा दी है, लेकिन कई बार यात्री, आईडी से अपनी टिकट बनाने की बजाए, दोस्त, रिश्तेदार या जान-पहचान के लोगों की तत्काल टिकट बनाने लगते हैं। कन्फर्म टिकट होने के कारण इनसे अधिक दाम भी वसूलते है। आरपीएफ के मुताबिक टिकट बनाना अपराध नहीं है, लेकिन इन टिकट को बेचना अपराध है। ऐसी पर्सनल आईडी पर ज्यादा नजर रखी जा रही है, जिसने हाल के तीन से चार माह में लगातार, अलग-अलग नाम से तत्काल टिकट बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed