फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IPS Rajesh Krishna has been posted in the district

जिले में तैनात रह चुके हैं आईपीएस राजेश कृष्ण

Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
IPS Rajesh Krishna has been posted in the district
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सूबे के तीन आईपीएस अधिकारियों को सेवामुक्त कर दिया। इसमें एक अधिकारी जिले में भी बतौर एएसपी तैनात रहे है। पीएसी भर्ती (2006) में वसूली के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़ा था। इसके पास से लाखों रुपये भी बरामद हुए थे। वर्तमान में वह 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में बतौर सेनानायक तैनात थे।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी राजेश कृष्ण लगभग एक दशक पूर्व राजेश कृष्ण की जिले में बतौर एएसपी तैनाती थी। इस दौरान पीएससी भर्ती के नाम पर इनके द्वारा जबरदस्त वसूली की गई थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से हुई थी और एंटी करप्शन टीम द्वारा शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर इन्हें पुलिस भर्ती के नाम पर पैसा लेते रंगेहाथ पकड़ा था। उस समय इनके पास से लगभग 11 लाख रुपये भी बरामद हुए थे, जो वे विभिन्न अभ्यर्थियों से नियुक्ति के नाम पर वसूल किए थे। वर्तमान में राजेश कृष्ण 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में बतौर सेनानायक तैनात थे। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा की गई स्क्रीनिंग में प्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारियों को लोकहित में सेवा में बनाए रखे जाने को उपयुक्त नहीं पाया था। इन तीन आईपीएस अधिकारियों में जिले में बतौर एएसपी तैनात रहे राजेश कृष्ण भी शामिल है। जिसके चलते इन्हें भी सेवामुक्त कर दिया गया है। शासन स्तर से हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed