फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   IPL 2022 Azamgarh player Sarfaraz khan and Praveen dubey will show again both are in delhi capitals team

IPL 2022: आजमगढ़ के सरफराज और प्रवीण फिर से दिखाएंगे जलवा, दोनों एक ही टीम में

Sun, 27 Mar 2022 03:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 03:06 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के दो सितारे प्रवीण दुबे और सरफराज चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। दोनों खिलाड़ी सगड़ी तहसील के रहने वाले हैं। इस बार प्रवीण और सरफराज एक ही टीम दिल्ली कैपिटल्स में हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 Azamgarh player Sarfaraz khan and Praveen dubey will show again both are in delhi capitals team
प्रवीण दुबे और सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आईपीएल 2022 में जिले के दो होनहार खिलाड़ी प्रवीण दुबे और सरफराज खान जलवा बिखेरने को तैयार हैं। इस बार दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली कैैपिटल्स टीम से खेलेंगे। सरफराज बल्लेबाज के तौर पर तो प्रवीण अपनी धारदार गेंदबाजी के जरिए टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। 

विज्ञापन


सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी सरफराज खान को बचपन से ही क्रिकेट से काफी लगाव था। पिता नौशाद खान खुद क्रिकेट प्रेमी थे। उन्होंने बचपन से ही सरफराज को क्रिकेेट की बारीकियां सिखानी शुरू की और उन्हें लेकर मुंबई चले गए। 2015 आईपीएल में सरफराज रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें विराट कोहली, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के साथ रहने और सीखने का मौका हासिल हुआ। 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में फिर मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने के बाद वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम में हैं। सरफराज खान आईपीएल में अब तक 40 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 138.2 के स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022 Azamgarh player Sarfaraz khan and Praveen dubey will show again both are in delhi capitals team
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं प्रवीण दुबे सगड़ी तहसील के नाटे पट्टी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने क्रिकेट का ककहरा नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच भानू शर्मा और भूपेंद्र वीर सिंह के सानिध्य में सीखा। प्रवीण दुबे ने 2016 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ आईपीएल कैरियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed