फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation started of 55 madrasas, letters handed over to the committee

55 मदरसों की शुरु हुई जांच, कमेटी को सौंपी गई पत्रावलियां

Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation started of 55 madrasas, letters handed over to the committee
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर मदरसा आधुनिकीकरण के अंतर्गत 255 मदरसों की जांच के लिए गठित कमेटी को 255 मदरसों की पत्रावली जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल द्वारा सौंप दी गई है। यह कमेटी जल्द ही जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग दो कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी अपनी जांच पूरी कर कार्यालय में आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी को इस जांच रिपोर्ट को सौंप दी जाएगी। बताया कि मदरसा आधुनिकीकरण के तहत जिन मदरसों में आधुनिकीकरण के अध्यापक होंग उनकी जांच होगी। 235 मदरसों की जांच की जानी है, जिसमें 20 अनुदानित मदरसों की भी जांच होगी। इस प्रकार कुल 255 मदरसों की जांच की जाएगी। गठित कमेटी मदरसों में जाकर इस बात की जांच करेगी कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में जो कार्य होने थे वह हुए हैं या नहीं। कमेटी इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

जांच कमेटी में कौन लोग है शामिल
आजमगढ़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए दो कमेटी बनाई गई है, दोनों कमेटी में तीन-तीन लोगों को शामिल किया गया है। नगर कमेटी में उप जिलाधिकरी सदर अध्यक्ष, नगर शिक्षाधिकारी सदर, ईओ नगर पालिका या नगर पंचायत द्वारा नामित अवर अभियंता शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण कमेटी में उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, खंड शिक्षाधिकारी, खंड विकास अधिकारी द्वारा नामित अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होगी जांच
आजमगढ़। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जो मदरसा जिस भूमि पर चल रहा है वह भूमि मदरसा की है या नहीं। या किसी अन्य के नाम तो नहीं। मदसार जिस भवन में चल रहा है वह भवन निजी है या किराए का। अगर किराए के भवन में है तो किरायानामा लिखवाया है कि नहीं। मदरसा को मान्यता मिली है कि नहीं। अगर मान्यता मिली है और वह अनुदानित है तो क्या इसमें आधुनिकीकरण के शिक्षक है कि नहीं। इन्हीं बिंदुओं पर जांच की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed