फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Investigation complete: 124 madrasas were running without recognition

जांच पूरी: बिना मान्यता के चल रहे थे 124 मदरसे

Wed, 02 Nov 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation complete: 124 madrasas were running without recognition
आजमगढ़। जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच पूरी हो गई है। 124 मदरसे बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। सदर तहसील में सबसे ज्यादा 42 मदरसे पाए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग ने इसकी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन हो सौंप दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच का आदेश हुआ था। सरकार के आदेश के बाद जनपद की सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम को तहसील के अंतर्गत आने वाले मदरसों की जांच कर रिपोर्ट देनी थी। जांच में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने जांच की समय सीमा बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी। जांच पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग को इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी थी। जिले की आठों तहसीलों से विभाग को बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की रिपोर्ट आ गई। जांच के दौरान 124 मदरसे ऐसे पाए गए, जो बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा मदरसे सदर तहसील में पाए गए हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने देर शाम प्रशासन को जांच रिपोर्ट भी भेज दी। बूढ़नपुर तहसील में एक भी मदरसे ऐसे नहीं मिले। जांच रिपोर्ट के अनुसार तहसील सदर में 42, निजामाबाद में 27, मार्टीनगंज में 23, सगड़ी में 16, फूलपुर में 5, लालगंज में 2 व मेंहनगर तहसील में 9 मदरसे ऐसे थे जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। विभाग ने इन सभी मदरसों की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच पूरी हो चुुुकी है। जिले में 124 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed