फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   International film festival started

Azamgarh: अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की हुई शुरुआत, 'पंचायत 2' के 'विनोद' ने कहीं ये बातें

Sun, 19 Mar 2023 05:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

सूत्रधार संस्थान द्वारा आयोजित आठ दिवसीय फिल्म, साहित्य और नाट्य उत्सव का शुभारंभ शनिवार को आजमगढ़ सिधारी स्थित शारदा टॉकीज में हुआ। फिल्म फेस्टिवल में देश और विदेश के फिल्म कलाकारों से दर्शक एवं प्रतिभागियों से संवाद किया।

विज्ञापन
International film festival started
आजमगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूत्रधार संस्थान द्वारा आयोजित आठ दिवसीय फिल्म, साहित्य और नाट्य उत्सव का शुभारंभ शनिवार को आजमगढ़ सिधारी स्थित शारदा टॉकीज में हुआ। फिल्म फेस्टिवल में देश और विदेश के फिल्म कलाकारों से दर्शक एवं प्रतिभागियों से संवाद किया। फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म यशपाल शर्मा की ‘दादा लखमी’ रहीं। फिल्म में यशपाल के किरदार ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके साथ ही ‘छिपकली’ एवं मंजीर नकवी की फिल्म ‘शहर’ का भी प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन


प्रथम सत्र में फिल्म समीक्षक अजीत राय ने पंचायत सीरीज में विनोद की भूमिका निभा चुके अभिनेता अशोक पाठक के साथ संवाद से किया। कलाकार अशोक पाठक ने कहा कि मन के किरदार करीब आ रहे हैं। अभिनय के प्रति अपने प्रेम को जताते हुए उन्होंने कहा कि एक जिंदगी में कई जिंदगियां जी लेने का सुख सिर्फ अभिनेताओं को है। लोग रोज शाम को अपना सपना जीते हैं।
विज्ञापन


अगली सुबह हकीकत से सामना होते ही, सब भूल जाते हैं। जीवन संघर्ष और अभिनय की दुनिया में सफलता का राज बताते हुए कहा कि खुद पर विश्वास रखें, एक्टर बनने नहीं, बल्कि एक्टिंग करने निकले। सुविख्यात फिल्म समीक्षक अजीत राय ने उनसे अपने फिल्मी जीवन के संघर्षों पर सवाल जवाब किया। उनका कहना था कि जब लाइफ में कुछ खोने को न हो तो आदमी पूरी शिद्दत से सफलता के लिए आगे बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छिपकली फिल्म में यशपाल के अभिनय ने दिल को छुआ

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म ‘छिपकली’ का भी प्रदर्शन हुआ। सबसे बड़ी खास बात रही कि दर्शकों और प्रतिभागियों ने यह फिल्म यशपाल शर्मा के साथ देखी। ये फिल्म प्रसिद्ध लेखक विनोद घोसाल की किताब छायाजपॉन पर आधारित है। इस फिल्म में यशपाल शर्मा के किरदार की खूब सराहना हुई।

फिल्म प्रदर्शन के बाद यशपाल शर्मा एवं फिल्म के प्रोड्यूसर सैकत रे ने दर्शकों से संवाद किया। इस दौरान फ्रेंच अभिनेत्री मारियाना बोरगो, जर्मन एक्ट्रेस सुजैन, पत्रकारिता शिक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर भी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का संचालन प्रसिद्ध आरजे एंकर एवं फिल्म फेस्टिवल की सह निर्देशक रेखा चौधरी ने किया।

फिल्म फेस्टिवल के संयोजक अभिषेक पंडित ने बताया कि आगामी 18 से 20 मार्च तक आजमगढ़ के शारदा टॉकीज में आयोजित हो रहे चौथे आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए मास्टर क्लासेस आयोजित की जा रही है। जिसमें युवाओं को फिल्म बनाने की बारीकियां भी सिखाई जाएंगी।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, पंचायत वेब सीरीज से घर-घर लोकप्रिय हुए अशोक पाठक उर्फ विनोद और शबाना आजमी विदेशों के कलाकार अलग-अलग सत्रों में प्रतिभागियों से रूबरू होंगे। अतिथियों का स्वागत डॉक्टर सीके त्यागी एवं तरुण राय ने किया। कार्यक्रम में ममता पंडित, हरकेश मौर्य, अखिलेश द्विवेदी, किशन सिंह, अंगद कश्यप, कंचन, शिखा एवं अरुण मौर्य आदि उपस्थित रहे।

लोक कलाकारों ने की कहरवा नृत्य की प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन जनपद के लोक कलाकारों ने कहरवा नृत्य की प्रस्तुति की। 15 कलाकारों की टीम में लोक कलाकारों ने लोक कला को जीवंत कर दिया। इस टीम में अरविंद, राधे, महंत, लालता, सोनू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed