फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   International Amrit Yoga Week will be celebrated from 14th June in council schools

परिषदीय स्कूलों में 14 जून से मनेगा अंतरराष्ट्रीय अमृत योग सप्ताह

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
International Amrit Yoga Week will be celebrated from 14th June in council schools
आजमगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस बार 21 जून विश्व योग दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहा है। स्कूली बच्चों को योग से जोड़ने के लिए एक सप्ताह तक योग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कोविड के दो साल बाद के बाद ऑफलाइन मोड पर योग दिवस को मनाएगा। परिषदीय स्कूलों में 14 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय अमृत योग सप्ताह का आयोजन होगा। जिले के 2703 विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग अमृत सप्ताह मनाए जाने को नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है। जिसके अनुसार जिले की 22 ब्लॉक में स्कूलों को चिन्हित किया गया है। जहां पर शिक्षकों को नोडल अधिकारी बनाकर अमृत योग सप्ताह बनाए जाने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में नोडल अधिकारी बनाकर अमृत योग सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के दौरान प्रत्येक निर्धारित विद्यालय में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, कर्मचारी, अधिकारी योगाभ्यास करेंगे। जिसके वीडियो बनाकर कवच एप पर अपलोड करेंगे। वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों में अवकाश चल रहे हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार योग दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है। स्कूली बच्चों को योग से जोड़ने के लिए एक सप्ताह तक योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed