फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intermittent rain throughout the day, life was disturbed

पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश, जनजीवन रहा अस्त-व्यस्त

Mon, 22 Jun 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain throughout the day, life was disturbed
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में हो रही बारिश में भींगते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूरे दिन रुक-रुक कर सोमवार को हो हुई बारिश ने लोगों के जीवन को अस्तव्यस्त कर दिया। धूप को देखकर ज्योही ही लोग घर से काम के लिए निकलते त्योह ही बारिश शुरू हो जा रही थी। आसमान पर रह-रहकर काले बादलों की घटा छा जाने और रुक-रुक बारिश होने के कारण नगर क्षेत्र में नेहरु हाल से एसपी आफिस तक जाने वाली टूटी सड़क, तकिया के पास टूटी सड़क, दलालघाट से हर्रा की चुंगी जाने वाली टूटी सड़क के गड्ढों में जलजमाव हो गया। आने-जाने वाहनों को पानी से भरे गड्ढे दिखाई न पड़ने के कारण पैदल चलने वालों के कपड़े खराब हो जा रहे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण छाता बेचने वालों की बिक्री बढ़ गई। दिन भर झमझमाकर हुई बारिश से किसानों के चेहरे इस लिए खिल उठे क्योंकि इस बारिश के कारण खेतों में धान की रोपाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जमा हो गया था। अब उन्हें धान की रोपाई करने में पानी की किल्लत महसूस नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed