फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Intermediate Sanskrit question paper was opened in high school examination.

Azamgarh News: हाईस्कूल की परीक्षा में खोल दिया इंटरमीडिएट का संस्कृत का प्रश्नपत्र

Sat, 21 Feb 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Intermediate Sanskrit question paper was opened in high school examination.
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान मां शारदा इंटर काॅलेज सिंहपुर सरैया मेंहनगर में लापरवाही सामने आई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने इंटरमीडिएट का संस्कृत का प्रश्नपत्र खोल दिया।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए जेडी नवल किशोर ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा थी। इसके बाद भी मां शारदा इंटर काॅलेज सिंहपुर सरैया मेंहनगर में केंद्र व्यवस्थापक ने संस्कृत का प्रश्नपत्र खोल दिया गया। हालांकि प्रश्नपत्र किसी भी बच्चों में बांटा नहीं गया था।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मां शारदा इंटर कालेज सिंहपुर सरैया मेंहनगर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट की शाम की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी। केंद्र व्यवस्थापक ने सुबह की पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत का पेपर का सील खोल दिया गया। जबकि पेपर के ऊपर 12 मार्च और विषय संस्कृत लिखा गया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
12 मार्च को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा होनी है। इसके बाद भी मां शारदा इंटर काॅलेज सिंहपुर सरैया के केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र खोल दिया। जबकि प्रश्नपत्र पर विषय और तिथि भी लिखी गई है। इसे लेकर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। - नवल किशोर, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़।

00

2025 में भी खुल चुका है सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र

जिले में पेपर खुलने की यह दूसरी घटना सामने आई है। गलती से प्रश्नपत्र खुल जाने की घटना वर्ष 2025 में भी सामने आई थी, जिसके बाद सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अतिरिक्त रिजर्व प्रश्नपत्र सेट से कराई गई थी। उस समय परीक्षा की गोपनीयता और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे। बताया गया था कि निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र खुल जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए रिजर्व सेट का उपयोग किया, जिससे परीक्षा को निरस्त होने से बचा लिया गया। हालांकि इस घटना ने परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी थीं। पिछली घटना के अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed