फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter-state transfers of teachers in council schools will be locked with OTP

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले ओटीपी से होंगे लॉक

Thu, 05 Nov 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Inter-state transfers of teachers in council schools will be locked with OTP
आजमगढ़। अध्यापकों का अंतरजनपदीय तबादलों के जरिये अपने गृह जनपद और पैतृक क्षेत्रों के आसपास जाने का सपना साकार होने जा रहा है। शासन से तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्देशित कर समय सारणी जारी की गई। इसी के अनुसार तबादले होंगे। पूरी प्रक्रिया ओटीपी के माध्यम से लॉक की जाएगी।
विज्ञापन

लंबी जद्दोजहद के बाद अब अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन करने वाले अध्यापकों के लिए राहत की खबर है। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसए द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्रों को ओटीपी के माध्यम से लॉक कर दिया गया है। अब पारस्परिक यानी म्यूचुअल स्थानांतरण में अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा किए गए आवेदन पत्र को अंतिम रूप से पूर्ण करने के लिए 10 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा म्यूचुअल अंतरजनपदीय ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्रों को ओटीपी के माध्यम से 11 से 13 नवंबर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि जिले में करीब 250 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। अंतरजनपदीय तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। ओटीपी से ही आवेदनों को लॉक किया जा रहा है। स्थानांतरण में पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed