{"_id":"6123df3c8ebc3e79a76f4a4a","slug":"inter-state-criminal-caught-during-encounter-azamgarh-news-vns607550626","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया अंतर्राज्यीय अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया अंतर्राज्यीय अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय बदमाश
- गुजरात में व्यापारी से लूटे गए पैसे व तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ में एक और अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। वह 18 अगस्त को मुठभेड़ में पकड़े गए अंतर्राज्यीय बदमाश से मिलने जिला कारागार पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गुजारत से लूटे गए पैसे के साथ तमंचा बरामद किया गया है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सिधारी थाना पुलिस सोमवार की सुबह समेंदा वर्कशाप के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचन मिली कि 18 अगस्त को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार और जिला कारागार में निरुद्ध बदमाश भावेश से मिलने उसका साथी जेल पहुंचने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम इटौरा स्थित इसरी शाह के पोखरे के पास पहुंच गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक फायर कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4110 रुपये व तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी भावेश से मिलने जेल पर जा रहा था। उसने अपना नाम रंजन मलिक निवासी नुवांगा, जिला गंजम (ओडिशा) बताया। वह भी भावेश के साथ गुजरात में लूट व हत्या में शामिल था। वहां से वह भावेश के साथ आजमगढ़ आ गया था और निजामाबाद क्षेत्र में अपने मित्र के यहां शरण लिए था।