फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inter and Polytechnic students will survey domestic connections

Azamgarh News: घरेलू कनेक्शनों का सर्वे करेंगे इंटर व पालिटेक्निक के छात्र

Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inter and Polytechnic students will survey domestic connections
जिले में घरेलू कनेक्शनों का सर्वे करने और अधिक से अधिक नए कनेक्शन देने के लिए विद्युत विभाग अब इंटर, पॉलिटेक्निक व आईटीआई के छात्रों का सहारा लेगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष का इसके लिए पत्र भी आ गया है। पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले स्तर पर प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। इसके बाद इच्छूक छात्रों का ही सर्वे के लिए चयन किया जाएगा। प्रति नए कनेक्शन पर इनको 100 रुपये इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने विभाग को पत्र भेजा है। जिसमें यह हवााला दिया गया है कि प्रदेशा में कुल 3.27 करोड़ विद्युत कनेक्शनधारी है। जिसमें से 2.88 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं। जनसंख्या के सापेक्ष घरेलू कनेक्श्शनों की संख्या कुल परिवारों की संख्या के सापेक्ष काफी कम हैं। आजमगढ़ जिले में इस समय लगभग छह लाख उपभोक्ता है। बहुत से लोग बिना कनेक्श्न के लिए विद्युत का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर एक ही कनेक्शन से कई लोग बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर व नगरीय क्षेत्र में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स जमा करने वाले परिवारों व राशनकार्ड को आधार मानकर इंटर , पालिटेक्निक व आईटीआई के छात्रों द्वारा एक फार्म के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व विद्युत सखियों की भी अपने- अपने क्षेत्र में सर्वे का काम करने के लिए प्ररित किया जाएगा। लेकिन सर्वे से पूर्व डीएम की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यो व विभागीय अधिकारियों की बेठक होगी। कार्य करने वाले इच्दुक का ही चयन किया जाएगा। सर्वे करने वालों को प्रति कनेक्शन पर 100 रूपए विभाग द्वारा इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन

0000
बकाया व एफआईआर दर्ज होने पर भी मिलेगा नया कनेक्शन
जिन उपभोक्ताओं पर बकाया होने या चोरी के प्रकरण में मुकदमा दर्ज है। उनकों भी कनेक्शन देने का निर्देश है। बशर्ते ऐसे लोगों को विभाग में अधिशासी अभियंता के नाम एक शपथ पत्र देना होगा। अगर कोई उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो क्षेत्र के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता की जिम्मेदारी होगी कि वह उनका ऑनलाइन आवेदन कर कनेक्शन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
घरेलू संयोजनों का सर्वे कर नए संयोजन निर्गत करने के लिए उत्तर प्रदेश कारपोरेशन के अध्यक्ष का पत्र आया है। इच्छुक छात्रों के चयन से पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक होगी। इसके लिए कल जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। बैठक के बाद सर्वे करने वाले इच्छुक छात्रों का ही चयन होगा। - आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed