{"_id":"612534f38ebc3e219247b9d5","slug":"instructors-demanded-regularization-azamgarh-news-vns6077267150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने नियमित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने नियमित करने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षा अनुदेशक संघ की वर्चुअल बैठक मंगलवार को नागेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुदेशक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अनुदेशकों ने सरकार द्वारा मानदेय 800 रुपये बढ़ाने पर इसे अपमान बताया, साथ ही नियमित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लॉक अध्यक्ष रानी की सराय अमरजीत यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशक शिक्षकों पर विगत चार वर्षों से अत्याचार करती आ रही है। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में अनुदेशक शिक्षकों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। यह मानदेय बढ़ोतरी अनुदेशक शिक्षकों के लिए अपमानजनक सिद्ध हो रही है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने चार वर्ष पहले अनुदेशक शिक्षकों का मानदेय 8470 में से 1470 रुपये घटाकर 7000 कर दिया गया था। एक साल का मिला मानदेय भी रिकवरी किया गया था और अब चुनाव नजदीक देखकर अनुदेशक शिक्षकों का 800 रुपये मानदेय बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे के अनुसार अनुदेशक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थायी करें, नहीं तो प्रदेश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर मिथिलेश यादव, रामजतन यादव, मनोज पांडे, ओमप्रकाश सिंह, पंकज तिवारी, सौरभ यादव, सोनू यादव, सुशीला सिंह, निशा चौहान, अप्सरा यादव, रीता वर्मा, कविता सिंह आदि मौजूद रहे।