{"_id":"65299a8c5682f795af0e41c6","slug":"instructions-to-deduct-one-days-salary-of-absent-doctor-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-5906-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
विज्ञापन
विकास खंड सठियांव के प्यारेपुर गांव में पंचायत भवन पर शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे सीडीओ ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त करने और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
प्यारेपुर पंचायत भवन में आयोजित जन चौपाल में सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर मौके पर ही तत्काल निराकरण कर दिया। मुबारकपुर-नरांव संपर्क मार्ग की जर्जरता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के जेई को मरम्मत कराने के संबंध में आदेश दिया।
वहीं ग्राम पंचायत प्यारेपुर में इण्डिया मार्का टू हैंडपंप की शिकायत आने पर ठीक कराने को कहा। हर घर नल योजना के तहत विछाई जा रही आपूर्ति पाइप को एक मीटर गहरा गड्ढा खोदने के मानक का पालन करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने बताया कि हर घर के लोगों पानी आपूर्ति के लिए कनेक्शन करना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री आवास प्यारेपुर कुल 13 की संख्या में बनाना है।
विज्ञापन
जिसमें 12 बनकर पूर्ण एक अपूर्ण है, उसे पूरा करने का निर्देश दिया। वरासत से सम्बंधित मामले 9 में से 6 मामलों का पहले ही निस्तारण कर दिया गया था। वहीं पंचायत भवन को पूर्ण कराकर इस पर नाम व मोबाईल नम्बर लिखवाने को कहा। ग्रामीणों के शिकायत करने पर सफाई कर्मियों से रोस्टर पूछा तो वह रजिस्टर नहीं दिखा सके।
जिस सफाई कर्मी सहित एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा व सचिव मनोज कुमार पर नाराजगी जताई। विद्यालय पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री विमला का अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर उसे बर्खास्त करने तो सुनीता चौहान का एक दिन का वेतन काटने के साथ सुपरवाइजर उषा सिंह खिलाफ जांच करके कार्रवाई करने को कहा।
उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव के प्रभारी अजय जायसवाल चौपाल में अनुपस्थित मिले तो उनका एक दिन का वेतन काटा। इस मौके पर बीएसए समीर कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे, एसडीओ शत्रुघ्न यादव, खण्ड विकास अधिकारी कविता तिवारी, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, एपीओ निर्भय राय आदि मौजूद थे।