{"_id":"690659dcede38548a403acc4","slug":"instructions-have-been-issued-to-cancel-the-list-of-candidates-in-the-educator-recruitment-process-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-140018-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एजुकेटर भर्ती में सूची निरस्त कर फिर से चयन प्रक्रिया अपनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एजुकेटर भर्ती में सूची निरस्त कर फिर से चयन प्रक्रिया अपनाने के निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में चल रही ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में अनियमितताओं के आरोप पर कई अभ्यर्थियों ने मंडलायुक्त विवेक कुमार से शिकायत की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बीएसए ने शासनादेश का उल्लंघन करते हुए रेंडम सूची के आधार पर चयन किया गया है। मंडलायुक्त ने बीएसए को तलब कर उनसे रेंडम सूची का आधार बताने को कहा। जब बीएसए शासनादेश में रेंडम चयन का कोई प्रावधान नहीं दिखा सके तो मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए भर्ती पर रोक लगा दी और सूची निरस्त कर फिर से चयन प्रक्रिया अपनाने के लिए निर्देश दिए।
मंडलायुक्त विवेक कुमार ने निर्देश दिया कि वर्तमान रेंडम सूची को निरस्त किया जाए और 15 हजार से अधिक प्राप्त आवेदनों का अभिलेख सत्यापन कर अवरोही क्रम (मेरिट) के आधार पर फाइनल सूची जारी की जाए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और शासनादेश के अनुरूप होनी चाहिए। शिकायत करने वालों में ग्राम सैदपुर निवासी पूनम यादव, शिखा सिंह, ममता सिंह, नीलम यादव, वंदना यादव, नीतू यादव, अंजू यादव और रिया सिंह शामिल थीं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बीएसए कार्यालय ने कम मेरिट वालों का चयन कर उनके अभिलेखों का सत्यापन कराया, जबकि ज्यादा मेरिट वाले अभ्यर्थियों को सूची से बाहर कर दिया गया।
वायरल हो रहा ऑडियो
एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को बीएसए के एजेंट के रूप में तो दूसरा भर्ती ले रही एजेंसी का व्यक्ति बता रहा है। बातचीत में एजेंट बोल रहा कि टेंडर प्रक्रिया में चयन होने के लिए जो कमिटमेंट की थी वो पूरा करिए। सामने से फोन पर रहे व्यक्ति बोल रहा कि कमिटमेंट को तो पूरा किया हूं लेकिन भर्ती प्रक्रिया निरस्त हो जाएगी। मेरा जो होगा अब भगवान के भरोसे होगा। जवाब में एजेंट ने कहा कि आप अपनी कमिटमेंट पूरी नहीं कर रहे हैं, आप डी सेलेक्ट होने के बाद भी आपको सेलेक्ट किया गया। इसके बाद भी आप कुछ मानने के लिए तैयार नहीं हो।
विज्ञापन
एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर मंडलायुक्त से शिकायत हुई थी। इसी लिए मंडलायुक्त ने हमें बुलाया था। भर्ती प्रक्रिया पर अभी रोक है। अभी इस मामले में क्या होगा इसका अभी स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है। - राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।