फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for preparation of map of counting place

Azamgarh News: मतगणना स्थल का मानचित्र तैैयार करने का निर्देश

Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions for preparation of map of counting place
मतदान के बाद जिले में मतगणना के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित को मतगणना स्थल का मानचित्र तैयार करने का निर्देश दिया है। मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से तयशुदा मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कराई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि समस्त रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों में प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों की संख्या काफी अधिक होती है, जिसके कारण मतगणना केन्द्रों पर अधिक संख्या में प्रत्याशियों एवं एजेण्टों के आने के कारण उन्हें मतगणना कक्षों की जानकारी प्राप्त करने में अत्यन्त कठिनाई होती है। मतगणना केन्द्रों पर नगरीय निकायवार एवं वार्डवार जिन-जिन कक्षों में मतगणना होगी, उसका मानचित्र तैयार कर मतगणना परिसर के प्रमुख स्थलों पर बोर्ड लगाकर प्रदर्शित किया जाय। जिससे प्रत्याशियों, मतगणना एजेण्टों व मतगणना कार्य में लगे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना कक्ष एवं टेबुल पर पहुंचने में असुविधा न हो। बताया कि सुबह सात बजे प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना केन्द्र के परिसर में प्रवेश के लिए अनुमति दी जायगी। जिन वार्डों की मतगणना पहले शुरू होगी, उन वार्डों के सदस्य पद के प्रत्याशियों व निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को सम्बन्धित मतगणना कक्षों में प्रवेश करने दिया जायगा। शेष वार्डों के सदस्य पद के प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना परिसर में अलग बैठने की व्यवस्था शामियाना लगाकर की जायगी। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता मतगणना कक्षों में मतगणना प्रारम्भ होने से मतगणना समाप्ति तक उपस्थित रह सकते हैं। मतगणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर मतगणना कार्य में लगे हुए सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता के प्रवेश के लिए उनके पहचान पत्र के आधार पर ही अन्दर जाने की अनुमति सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा दी जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed