{"_id":"6914d19e835a9678b702b130","slug":"instructions-for-deducting-the-salary-of-an-absent-employee-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-140627-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन काटने का निर्देश
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपरा सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। जांच भी अपेक्षाकृत कम पाई गईंं और रजिस्टरों का रख-रखाव ठीक से नहीं था।
निरीक्षण में एसएलए कुबेर यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वार्ड बॉय अखिलेश तिवारी की ओर से सफाई की स्थिति खराब पाए जाने, एलटी प्रीतम चौहान के जांच कम करने, स्टाफ नर्स के रजिस्टर के रख-रखाव में लापरवाही करने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने कहा कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो संबंधित कर्मियों का भी वेतन रोका जाएगा।
फार्मासिस्ट रामभवन द्वारा दवा वितरण तो किया जा रहा था लेकिन दवाओं की दैनिक खपत रजिस्टर में जून माह के बाद से अंकित नहीं थी। इसे सीएमओ ने गंभीरता से लिया और फार्मासिस्ट से भविष्य में ऐसी त्रुटि न दोहराने की बात कही। अभिलेखों को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया।