फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instruction of FIR on Redha purchasing center in-charge

रेड़हा क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर का निर्देश

Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instruction of FIR on Redha purchasing center in-charge
अतरौलिया। भाजपा नेता की शिकायत पर गेहूं पकड़ा गया था। व्यापारी इस गेहूं को किसानों से खरीद कर उन्हीं की खतौनी के जरिए क्रय केंद्र पर अधिक दाम पर बेचते थे। मामले की जांच में रेड़हा क्रय केंद्र प्रभारी अमित सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता रमाकांत मिश्र की सूचना पर एसडीएम बूढ़नपुर द्वारा 20 जून को घनघटा व केशवपुर के समीप 240 बोरी गेहूं लदे ट्रक को पकड़ा गया था। गेहूं क्रय केद्रों की बोरियों में भरा था। जांच में पाया गया कि ट्रक से भरा गेहूं में जो बोरियां प्रयोग की गई थीं, वे रेड़हा क्रय केंद्र की थी। एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद सिंह ने जांच में पाया गया कि सरकारी बोरियों को रेड़हा क्रय केंद्र से गलत तरीके केशवपुर के एक व्यापारी के यहां भेजा गया था। इस मामले में क्रय केंद्र प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ देवेंद्र कुमार को रेड़हा क्रय केंद्र प्रभारी अमित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही रेड़हा क्रय केंद्र में स्टाक गेहूं को नए केंद्र प्रभारी को हस्तांतरित करने करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed