फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inspector and constable suspended for negligence

Azamgarh News: लापरवाही पर दरोगा और सिपाही निलंबित

Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inspector and constable suspended for negligence
आजमगढ़। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा और एक पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एक ने उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करने में लापरवाही बरती तो दूसरा राज्यपाल की ड्यूटी से गायब रहा। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि थाना अहरौला में तैनात उप निरीक्षक उदय शंकर तिवारी को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में शपथ पत्र दाखिल करना था। लेकिन, उनके द्वारा इस शपथ पत्र को दाखिल नहीं किया गया। इसे कर्तव्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना महराजगंज में नियुक्त आरक्षी मुकेश कुमार की राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ बूढ़नपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed