{"_id":"61914df3545f743d7a295849","slug":"inspection-found-flaws-at-the-station-gm-reprimanded-iow-azamgarh-news-vns6225925135","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में स्टेशन पर मिली खामियां, जीएम ने आईओडब्ल्यू को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में स्टेशन पर मिली खामियां, जीएम ने आईओडब्ल्यू को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने रेलिंग, लिंक रोड की बदहाली पर नाराजगी जताई और उनकी मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर बुनियादी यात्री सुुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वे रविवार को मऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद आजमगढ़ पहुंचे थे।
महाप्रबंधक वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज-जौनपुर रेल खंड एवं इस खंड पर स्थित कई स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, गैर पारंपरिक माल लदान, परिचालन आदि विभागों में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। वे दिन में करीब 11.44 बजे पहुंचे और 35 मिनट तक वह निरीक्षण करने के बाद 12.18 बजे वह शाहगंज की तरफ रवाना हो गए। प्लेटफार्म एक के सामान्य यात्री हाल, कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण कक्ष का हाल जाना। स्टेशन परिसर की रेलिंग टूटी देख कर आईओडब्ल्यू को फटकार लगाई। शौचालय एवं पेयजल, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। बिजली की पाइप को टूटी पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। स्टेशन के लिंक एप्रोच मार्ग की मरम्मत कराने को कहा। रास्ते में उन्होंने रेल पथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाई, लाइन फिटिंग्स, क्रासओवर लाइन आदि का भी निरीङम किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल वीके शुक्ला, उप मुख्य इंजीनियर व निर्माण गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर व समन्वय राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एनके जोशी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्र्यंबक तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एमएस नबियाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एवं कर्षण पंकज केशरवानी, उप मुख्य इंजीनियर व निर्माण सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी रहे।