फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Innocent head explodes due to Maruti's shock, death

मारुति के धक्के से मासूम फटा सिर, मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Innocent head explodes due to Maruti's shock, death
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लद्दा शाह बाबा के मजार पर रविवार को उर्स का आयोजन था। उर्स देखने आए एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे को मारुति से धक्का लग गया। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के समय वह अपने पिता के साथ लद्दा शाह बाबा के मजार पर आयोजित उर्स का मेला देखने आया था। जीयनपुर कोतवाली के बरडीहा गांव निवासी मोहम्मद अजीम शेख जीयनपुर कस्बा के नौशहरा बस्ती में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। रविवार को लद्दा शाह बाबा के मजार पर लगे उर्स का मेला दिखाने के लिए वह अपने तीन वर्षीय पुत्र मो. अदनान को लेकर गया हुआ था। इसी दौरान बड़ा जेनरेटर लेकर जा रहे मारुति की चपेट में आकर मासूम अदनान गिर पड़ा और उसका सिर फट गया। पिता आनन-फानन में बेटे को इलाज के लिए लेकर अस्पताल गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना में पिता अजीम को भी मामूली चोट आयी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली मारुति को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed