फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   innocent child died due to Toffee stuck in throat in azamgarh incident happened while returning from school

आजमगढ़: गले में फंसी टॉफी ने ली मासूम की जान, स्कूल से लौटते समय हुई घटना

Fri, 17 Dec 2021 09:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

आजमगढ़ में स्कूल से लौट रहे कक्षा एक के छात्र ने अपनी जेब में रखी टॉफी को खाया। टॉफी खाते ही गले में अटक गई, जिसके बाद वह तड़पने लगा। डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी मासूम को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
innocent child died due to Toffee stuck in throat in azamgarh incident happened while returning from school
टॉफी - फोटो : getty images

विस्तार

आजमगढ़ से एक दर्दनाक खबर आई है। सात साल के बच्चे को टॉफी खाना भारी पड़ गया। गले में टॉफी फंस जाने से उसकी जान चली गई।  घटना जिले फूलपुर थाना क्षेत्र के वजीराबाद की है। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


वजीराबाद शेखवलिया गांव निवासी विनोद कुमार का सात वर्षीय बेटा कान्हा शुक्रवार को विद्यालय से घर आ रहा था। उसने अपनी जेब में रखी टॉफी को खाया। टॉफी उसके गले में जाकर अटक गई। जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन


स्थिति को गंभीर देख परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मासूम को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा एक का छात्र था। देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों को अपहृत कर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दो किशोरों को पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने अपहृत कर बंधक बना लिया।  जानकारी होने पर पुलिस 24 घंटे बाद उन्हें मुक्त कराया। साथ ही परिवारीजन की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जोगियावीर गांव निवासी शैलेश पुत्र अखिलेश अपने मित्र डिघिया निवासी इंद्रकेश के साथ लाटघाट के समीप ताल पर गुरुवार सुबह मछली मारने बाइक से गया था। यहां रिश्तेदारी के लोगों ने ही पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों किशोरों को अपहृत कर बंधक बना लिया।

किशोरों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुखबिरों को लगा लापता किशोरों का पता लगाया। जानकारी होने पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने रौनापार थाने की पुलिस के सहयोग से दोनों को हसनपुर गांव स्थित कमलेश सिंह के मुर्गा फार्म से बरामद किया। 
पढ़ेंः घर पर चढ़कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed