फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Information on water harvesting will be found on the ground water portal

भूगर्भ जल पोर्टल पर मिलेगी जल संचयन की जानकारी

Sun, 31 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Information on water harvesting will be found on the ground water portal
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से चेकडैम तथा तालाबों की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूगर्भ जल पोर्टल (http://upgwdonline.in) का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने झांसी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर के लाभार्थियों से बातचीत भी की। एनआईसी में उपस्थित कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने बताया कि भूगर्भ जल पोर्टल के माध्यम से वाणिज्यिक, औद्योगिक, अवसंरचनात्मक, सामूहिक उपभोक्ता कूप का पंजीकरण, कूप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, शिकायत निवारण प्रणाली व वेधन अभिकरणों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे। इसी के साथ ही नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूगर्भ जल के पुनर्भरण, संरक्षण तथा पुन: उपयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम राजेश कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, भूगर्भ जल विभाग के एक्सईएन सुधीर सिंह, जल निगम के एक्सईएन रणविजय सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, कुलभूषण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed