{"_id":"5d811a368ebc3e93b147bc5a","slug":"industrial-sector-proposal-sent-to-upsidc-afresh-azamgarh-news-vns484366198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये सिरे से यूपीएसआईडीसी को भेजा गया औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये सिरे से यूपीएसआईडीसी को भेजा गया औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के गंभीरवन में 45 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नये सिरे से प्रस्ताव तैयार कर इसे यूपीएसआईडीसी गोरखपुर को भेज दिया गया है। यहां से जांच के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के बारे में निर्णय लेगा। उक्त भूमि पर औद्योगित क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव दो साल पहले भी भेजा गया था। लेकिन स्थल चयन समिति की संतुति न होने और अन्य कारणों से लगभग एक माह इस प्रस्ताव को यूपीसीडा ने जिला प्रशासन को वापस कर दिया था।
सदर तहसील के गंभीरवन में 45 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए पूर्व डीएम सीबी सिंह के समय प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। 45 एकड़ भूमि का प्रस्ताव यूपीसीडा की ओर से ये कहते हुए वापस कर दिया था कि भूमि कम है। वहीं, प्रस्ताव में स्थल चयन समिति की विस्तृत रिपोर्ट नहीं है। जिला प्रशासन से स्थल चयन समिति का संतुति करा नियमानुसार प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। साथ ही ये भी कहा गया था कि आसपास और भूमि की खरीद के लिए भी प्रस्ताव इसमें शामिल किया जाए।
शासन के निर्देश पर उद्योग विभाग की ओर से दो बार बैठक का आयोजन कर इस पर स्थल चयन समिति की संतुति ली गई। इसके बाद उक्त 45 एकड़ भूमि पर आद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर यूपीएसआईडीसी गोरखपुर को भेज दिया गया है। यहां से प्रस्ताव के अध्ययन के बाद उसे यूपीसीडा को भेजा जाएगा। इसके बाद आद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर निर्णय होगा। हालांकि शासन की आपत्ति एक बिंदु और भूमि खरीद के प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। नये प्रस्ताव में इसे शामिल भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गंभीरवन में 45 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए दोबारा से प्रस्ताव तैयार कर इसे यूपीएसआईडीसी गोरखपुर को भेज दिया गया है। वहां से उसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा। -रंजन चतुर्वेदी, उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र।