फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   India's progress will come only through national awakening, social harmony, and discipline: Brijendra Singh

राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, अनुशासन से ही होगा भारत का उत्थान : बृजेंद्र सिंह

Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
India's progress will come only through national awakening, social harmony, and discipline: Brijendra Singh
विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय ‘शिक्षा वर्ग’’ का समापन। श्रोत-संगठन
आजमगढ़। भदुली स्थित एक स्कूल में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय ‘शिक्षा वर्ग’ का समापन हुआ।
विज्ञापन

शिविर के दौरान राष्ट्र रक्षा, सामाजिक समरसता, संगठनात्मक इतिहास एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री मनोज, क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर, विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक बृजेंद्र सिंह तथा क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख (लखनऊ क्षेत्र) प्रदीप सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए सामाजिक समरसता, अनुशासन और संगठित समाज आवश्यक है। उन्होंने हिंदू संस्कृति को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण के अनुकूल बताते हुए समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

विधिक सत्र में गोरक्षा तथा अवैध धर्मांतरण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से सामाजिक विषयों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विशेष बौद्धिक सत्र में प्रदीप ने विहिप की स्थापना, संगठन की कार्यप्रणाली तथा सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि परिषद देशभर में हजारों सेवा केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य संचालित कर रही है। उन्होंने समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में प्रांत अध्यक्ष एवं संरक्षक नागेंद्र ने अनुशासन को व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। कार्यकर्ताओं से समाज सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता स्वच्छ भाव से समाज के बीच जाकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक बजरंग दल पूर्णेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश, संयुक्त विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राम कृष्ण मिश्रा, विभाग मंत्री गोपाल, विभाग सहमंत्री विनोद, मनोज शाही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed