फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   India alliance took out a march to protest against the suspension of MPs

Azamgarh News: सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठवंधन ने निकाला मार्च

Fri, 22 Dec 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
India alliance took out a march to protest against the suspension of MPs
सांसदों के निलंबन और कई कानूनों में बदलाव किए जाने के विरोध में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन ने कुंवर सिंंह उद्यान से आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला। मार्च नगर पालिका तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा सांसदों को निलंबित किए जाने और कानूनों में बदलाव को लेकर बुधवार को इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय आह्वान पर सभी दल कुंवर सिंह उद्यान में इकठ्ठा हुए। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि तमाम कानून में बदलाव के जरिए देश को तानाशाही की तरफ धकेला जा रहा है। सरकार चाहती है कि सदन शून्य हो जाए, इसलिए इंडिया गठबंधन से घबराकर सरकार द्वारा विपक्ष के सांसदों को निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार संविधान व लोकतंत्र को समाप्त कर एक छत्र राज्य स्थापित करना चाहती है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। इंडिया गठबंधन के लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जयप्रकाश नारायण, वेदप्रकाश उपाध्याय सीपीएम, रामाज्ञा यादव सीपीआई, विनोद सिंह, कांग्रेस के दिनेश यादव, मुन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed