{"_id":"634712f9e4fd1b0f746a5d9e","slug":"indecent-dance-in-the-name-of-dance-competition-azamgarh-news-vns678637413","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डांस कंपटीशन के नाम पर मेले में परोसी गई अश्लीलता, अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डांस कंपटीशन के नाम पर मेले में परोसी गई अश्लीलता, अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल
Thu, 13 Oct 2022 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 07:46 AM IST
सार
आजमगढ़ के मेले में डांस कंपटीशन के नाम अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर न्यू शिवा परिषद ने मेले के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था। आरोप है कि अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ के लालगंज में डांस कंपटीशन के नाम अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने से पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान चौकी इंचार्ज से कुछ युवकों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस दो युवकों को पकड़ कर चौकी ले गई।
लालगंज में शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। मंगलवार को मेला का अंतिम दिन था। इस दौरान पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर न्यू शिवा परिषद ने मेला के अंतिम दिन डांस कंपटीशन का आयोजन किया था। आरोप है कि अश्लील गानों पर नृत्य किया जा रहा था। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।
जानकारी होने पर लालगंज चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंचे और उसे बंद करा दिया। इस दौरान एक युवक उनसे भिड़ गया। चौकी प्रभारी दो लोगों को पकड़कर चौकी ले गये। इस बाबत पूछे जाने पर चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल ने कहा कि अश्लील गानों पर नृत्य हो रहा था। जिसे उन्होंने पहुंच कर बंद करा दिया। जहां तक युवक से नोकझोंक की बात है तो भीड़-भाड़ व मेले में तो ऐसा अक्सर हो जाता है। कोई खास बात नहीं हुई थी।