फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Increased enthusiasm by honoring disabled players

दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Sun, 21 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Increased enthusiasm by honoring disabled players
स्टेडियम में राष्ट्रीय दिव्यांग को सम्मानित करते मंडलायुक्त वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दूब? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राष्ट्रीय दिव्यांग खेल में प्रतिभाग करने वाले जनपद के खिलाड़ियों को मंडलायुक्त वीवी पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट पैराओलंपिक एसोसिएशन के बैनर तले अध्यक्ष सौरभ राय, सचिव अजय कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्य रिंकू मौर्य के प्रयास से पिछले 6, 7 मार्च को गाजियाबाद में संपन्न हुए प्रादेशीय दिव्यांग खेल में अबु सैबा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत, 200 मीटर में स्वर्ण, शहजाद ने 100 मीटर में स्वर्ण, 200 मीटर में रजत और अल्ताफ जावेद ने 100 मीटर और लांग जंप में स्वर्ण पदक जीता था। ये अब बंगलुरू में 24 से 27 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग खेल में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। किशुन देव पटेल राष्ट्रीय खिलाड़ी, बबलू गोंड प्रादेशीय खिलाड़ी को मंडलायुक्त विजय विस्वास पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैकशूट दिया। अजय मौर्य यूपी टीम के प्रशिक्षक के रूप में रवाना हुए। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी राजनरायन सिंह, हैंडबॉल सचिव केएम श्रीवास्तव, पुनीत राय, अजेन्द्र राय, सुनील दत्त विश्वकर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, सतेन्द्र उपाध्याय, अनिल राय, रवि गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed