फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Income will double from new technology, low cost and organic manure

नई तकनीति, कम लागत और जैविक खाद से ही दोगुनी होगी आय

Wed, 23 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Income will double from new technology, low cost and organic manure
सिधारी स्थित किसान भवन में आयोजित किसान मेले में सम्मानित किये गये किसान। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विभाग परिसर में बुधवार को किसान सम्मान दिवस का शुभारम्भ डीएम राजेश कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष सद ध्रुव सिंह और ऋषिकान्त राय ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलन कर चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अतिथियोें ने पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, गन्ना, मत्स्य विभाग की प्रदर्शनी देखी। गन्ने के बीज, कीटनाशक दवाओं, मशरूम की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने कहा कि नई कृषि तकनीकों को अपनाकर और कृषि की लागत को कम कर और जैविक खादों का प्रयोग कर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकता है। इसी के साथ ही साथ किसान को खाद, बीज, पानी की सही मात्रा में खेतों को देना होगा, ताकि उत्पादन अच्छा हो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अनुदान पर बीज विरतण, एग्रीजंक्शन, यंत्र वितरण, कृषि रसायन रक्षा, नैपसेक स्प्रेयर वितरण, बखारी वितरण, सोलर पम्प आदि योजनाओं का किसान लाभ उठाएं। डीएम ने अपील की कि जो प्रगतिशील किसान कृषि से संबंधित नई-नई तकनीकी का प्रयोग कर रहे हैं, वे अपने आसपास के किसानों को नई कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दें। ऋषिकांत राय ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन की समस्या से निपटने के लिए हमें फसल अवशेषों को खेत में सड़ाकर उससे खाद बनाकर उसका प्रयोग करने की जरूरत है। किसान की आय दोगुनी करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की गई है। ध्रुव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में मशरूम की खेती की पहचान अब देश-विदेश में भी हो रही है। मशरूम की खेती को बढ़ावा दें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

0000000000000000
आठ किसानों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने जनपद स्तर पर धान, गेहूं, चना और सरसों की फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आठ किसानों को सम्मानित। धान की फसल में रामजनम यादव पुत्र पुरुषोत्तम सठियांव ने प्रथम स्थान, चन्द्रकेश यादव पुत्र लछिराम यादव निवासी सुराई सठियांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गेहूं की फसल में योगेन्द्र राय पुत्र लाल बहादुर निवासी बड़ागांव लालगंज ने प्रथम और अभय कुमार पुत्र बाबूराम निवासी खरचलपुर तहबरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चना में मोतीराम पुत्र रजईराम निवासी महुआरी पल्हना ने प्रथम और जोखन पुत्र सतिराम निवासी बगौना पल्हना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरसो की सफल में चन्द्रभान पुत्र परमेश्वर निवासी नरसिंहपुर तहबरपुर ने प्रथम और बच्चा राय पुत्र गंगा राय निवासी मोहम्मदपुर अजमतगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त 18 ब्लाकों में धान उत्पादकता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
गन्ना उत्पादन में इन्होंने दिखाई प्रतिभा
आजमगढ़। गन्ना उत्पादन में सुरेन्द्र पुत्र देवता दीन निवासी पारा अहरौला ने 1215 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पेड़ी गन्ना की उत्पादकता प्राप्त कर प्रथम, सावित्री पत्नी तारकेश्वर निवासी पारा ब्लाक अहरौला ने 1107 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पेड़ी गन्ना की उत्पादकता प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नरेन्द्र बहादुर पुत्र रूद्र प्रताप निवासी कतकौली ब्लाक अहरौला ने 1280 किंवटल प्रति हेक्टेयर पौधा गन्ना की उत्पादकता प्राप्त कर प्रथम और दिवाकर सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह पाही सठियांव ने 1270 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पौधा गन्ना की उत्पादकता प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
00000000000000000
पशुपालन में भी मिला पुरस्कार
आजमगढ़। पशुपालन में अनिल कुमार राय पुत्र स्व. केशव राय निवासी धरनीपुर विसवा मोहम्मदपुर ने प्रतिदिन 125 लीटर (19 पशु) दुग्ध उत्पादन कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नरसिंह पुत्र बेचू (लीलावती पोल्ट्री फार्म) समेदा सठियांव ने 9500 अंडा प्रतिदिन (10000 कुक्कुट) उत्पादन कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हवलदार यादव पुत्र स्व. बासुदेव यादव निवासी समेदा सठियांव ने 9000 अंडा प्रतिदिन (10000 कुक्कुट) से उत्पादित कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

00000000000000000000
मंडी समिति ने दिए ट्रैक्टर
आजमगढ़। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजनांतर्गत मंडी समिति से ट्रैक्टर पाने वाले किसानों रमेश चन्द्र सिंह जिगनी मेंहनगर, मो. इमरान खान नेवरही सदर और कन्हैया सिंह खेमउपुर सदर को ट्रैक्टर की चाबी दी गई। फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव और आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह तहबरपुर को कृषि यंत्र में ट्रैक्टर, रोटावेटर, लेजर लैण्ड लेवलर, हैरो, रिपर बाइंडर प्रदान किया गया। संगम सिंह, डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, शंकर चन्द सामंत, शशि भूषण उपस्थित रहे।

सिधारी स्थित किसान भवन में आयोजित किसान मेले में पुरस्कार में मिले ट्रेक्टरों को ले जाते लेते कि?

सिधारी स्थित किसान भवन में आयोजित किसान मेले में पुरस्कार में मिले ट्रेक्टरों को ले जाते लेते कि?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed