फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Incharge and Assistant Officer-in-charge posted for voting

मतदान के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी तैनात

Wed, 04 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Incharge and Assistant Officer-in-charge posted for voting
आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उप्र विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का जनपद में अवस्थित 23 मतदेय स्थलों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान के लिए डीएम राजेश कुमार द्वारा प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जो मतदान को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि कार्मिक व्यवस्था मतदान (कार्मिक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जरवर की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण) के लिए सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, आदर्श आधार संहिता एवं कानून व्यवस्था के लिए एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, परिवहन व्यवस्था तथा प्रेक्षक के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, वीडियोग्राफी, सीसी टीवी व वेबकास्टिंग के लिए एडीए सचिव, निर्वाचन नियमावली के लिए सीआरओ हरी शंकर, चुनाव शिकायतें एवं कंट्रोल रूम के लिए सीआरओ हरी शंकर, लेखन, निर्वाचन सामग्री एवं मतपेटी के लिए उप संचालक चकबंदी मधु सूदन दूबे, मतपत्र, डाक मतपत्र के लिए बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी सुरेश कुमार जायसवाल तथा यात्रा भत्ता एवं हल्का नाश्ता के लिए मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही सहायक प्रभारी अधिकारियों की भी तैनाती की गयी है। यह अधिकारी आवंटित प्रभार के कार्यों को नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से निष्पादित कराने के लिए पूर्णरूप से उत्तदायी होंगे और आवंटित कार्यों को नियत समयपर पूर्ण कराने के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की व्यवस्था अपने कार्यालय व विभाग से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed