फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Inauguration of Women's Help Desk of Police Stations including Shahar Kotwali

शहर कोतवाली समेत थानों के महिला हेल्प डेस्क का हुआ लोकार्पण

Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Women's Help Desk of Police Stations including Shahar Kotwali
गंभीरपुर थाना में मिशन शक्ति के तहत बने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराती महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मिशन शक्ति के तहत थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का शासन ने फरमान जारी किया है। इसके तहत जिले के लगभग सभी थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित हो गया। शुक्रवार को शहर कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। कोतवाली स्तर पर एसडीएम मेंहनगर नगर ने फीता काटा। मंडलायुक्त, डीआईजी, प्रभारी डीएम व एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्या कहने व शिकायत करने में सहुलियत प्रदान करना है। इस डेस्क पर महिला आरक्षी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी। जिससे महिलाएं अपनी समस्याएं आसानी से कह सकेगी। महिला डेस्क के लोकार्पण अवसर पर डीआईजी विजय विश्वास पंत, डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे, प्रभारी डीएम आनंद प्रकाश शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पूनम तिवारी, शारदा सिंह, माला द्विवेदी, जिया फातिमा, आराधना मिश्रा, ममता राय, बबिता जसरा सरिया, अर्चना वात्सल्य आदि की मौजूदगी में एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने स्थानीय स्तर पर फीता काटा। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्पीड़न रोकने व महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार करने पर एसडीएम व महिला संगठनों ने 10 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें महिला एसओ कोतवाली खुशबू त्रिपाठी, महिला आरक्षी शैल त्रिवेदी, नीलम मिश्रा, शमा आरफीन, उषा देवी, अंशु यादव व अनीता कुमारी आदि रहीं। उद्घाटन के पश्चात महिला संगठनों व महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अन्य थानों पर भी महिला डेस्क का हुआ लोकार्पण
आजमगढ़। शहर कोतवाली के अलावा जिले में स्थित सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का शुक्रवार को लोकार्पण हुआ। फूलपुर संवाददाता के अनुसार कोतवाली परिसर में हेल्प डेस्क का लोकार्पण डॉ. चंद्रमुखी, डॉ. रामआशीष व कोतवाल रत्नेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का कनक लता राय व एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। तहबरपुर थाने पर प्रमिला राय, कप्तानगंज में ग्राम प्रधान अर्चना उपाध्याय, लाटघाट के रौनापार थाने पर प्राचार्य प्रियंका वर्मा, गंभीरपुर थाने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योति विश्वकर्मा, सरायमीर पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संध्या मौर्या, बिलरियागंज थाने पर सभासद ज्ञानमति, जीयनपुर कोतवाली पर जीजीआईसी अजमतगढ़ की प्रधानाचार्या चंदा सिंह, पवई थाने पर ग्राम प्रधान करौजा मीरा रानी गौतम ने लोकार्पण किया। रानी की सराय थाने पर महिला कांस्टेबल संजू सिंह को सम्मानित भी किया गया।

अहरौला थाने पर महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर उद्घाटन करती भाजपा महिला मोर्चा की रेखा गोस्वामी

अहरौला थाने पर महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर उद्घाटन करती भाजपा महिला मोर्चा की रेखा गोस्वामी - फोटो : AZAMGARH

दीदारगंज थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरूआत।

दीदारगंज थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरूआत।- फोटो : AZAMGARH

जीयनपुर कोतवाली परिसर में महिला हेल्प देश का उद्घाटन करती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ की प?

जीयनपुर कोतवाली परिसर में महिला हेल्प देश का उद्घाटन करती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ की प?- फोटो : AZAMGARH

शहर कोतवाली में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी सुभाष चंद दूबे और ?

शहर कोतवाली में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी सुभाष चंद दूबे और ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed