फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In this way thousands of posts of Gram Panchayat members will be left vacant

ऐसे तो खाली रह जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्यों के हजारों पद

Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
In this way thousands of posts of Gram Panchayat members will be left vacant
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव-गांव महासंग्राम चल रहा है। हर गली, मोड़ और चौराहे पर चुनाव की ही चर्चा है। हर चर्चा का केंद्र ग्राम प्रधान पद की सीट बनी हुई है। लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कहीं कोई चर्चा नहीं है। जनपद के ग्राम पंचायत सदस्यों के 22820 पद हैं लेकिन अब तक इन पदों के लिए 11510 नामांकन पत्रों की बिक्री ही हो सकी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में चार पदों ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2104 और जिला पंचायत सदस्य पद के 84 पदों के लिए चुनाव का कार्य होना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद की एक-एक सीट के लिए कई दावेदार मैदान में नजर आ रहे हैं। लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक बिक्री हुए नामांकन पत्रों पर नजर डालें तो अब तक 11510 नामांकन पत्रों की ही बिक्री हुई है। जबकि जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 22820 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। पंचायत चुनाव में चार पदों के लिए मंगलवार तक हुए नामांकन पत्रों की बिक्री पर गौर करें तो अब तक 39018 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि किसी ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का होना जरूरी है। अगर किसी ग्राम पंचायत में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं होते हैं तो इस चुनाव के बाद फिर उपचुनाव कराया जा सकता है। जैसा की पिछली बार हुआ था जब लगभग छह हजार से अधिक पद खाली रह गए थे। अगर ऐसी स्थिति आती है तो फिर रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराया जा सकता है।
ब्लाकवार ग्राम पंचायत सदस्य के पद और बिक्री हुए नामांकन पत्र
ब्लाक पद बिके नामांकन पत्र
अजमतगढ़ 1225 546
अतरौलिया 791 215
अहरौला 1148 582
कोयलसा 968 456
जहानागंज 871 565
ठेकमा 1074 872
तरवां 1076 402
तहबरपुर 1079 390
पल्हना 598 365
पल्हनी 1133 444
पवई 1168 677
फूलपुर 1121 585
बिलरियागंज 1410 517
महराजगंज 1018 397
मार्टीनगंज 926 624
मिर्जापुर 1076 600
मुहम्मदपुर 915 505
मेंहनगर 1017 440
रानी की सराय 981 359
लालगंज 1138 755
सठियांव 1060 661
हरैया 1027 552
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed