फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Open State Skating Championship, the district's players won four gold, five silver, and one bronze medal

Azamgarh News: ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक

Wed, 10 Jun 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the Open State Skating Championship, the district's players won four gold, five silver, and one bronze medal
कानपुर में आयोजित ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में पदक विजेता ​खिलाड़ी। श्रोत-जिला सूचना
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कानपुर में आयोजित ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में जिला फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव शिवम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। 6-8 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग में मोहम्मद जयान खान ने 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, 15-18 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग में आयुष निषाद ने भी 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 6-8 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग में ऋषित यादव ने 500 मीटर और 1000 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक हासिल किए। 10-12 वर्ष बालिका क्वाड्स वर्ग में शांभवी कुमारी ने 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि 12-15 वर्ष बालिका क्वाड्स वर्ग में काव्या यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 15-18 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग में उत्कर्ष प्रजापति ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक जीता। अव्युक्त शर्मा (4-6 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग), युग वार्ष्णेय (8-10 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग) एवं सूर्यांश सिंह (12-15 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड तक का सफर तय किया। हालांकि, वे पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनके संघर्ष और प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए कोलकाता जाएंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed