फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the eyes of the police, only the one whose character

Azamgarh News: पुलिस की नजर में जिसका चरित्र उत्तम, उसे ही कर दिया पाबंद

Fri, 19 Apr 2024 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
In the eyes of the police, only the one whose character
बिंद्राबाजार। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पाबंद भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस सीधे-साधे लोगों को भी पाबंद करने से बाज नहीं आ रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिंवटही गांव निवासी इसरार पुत्र हामिद को पुलिस ने पाबंद किया है। पुलिस द्वारा उनकी उम्र (57 वर्ष) दर्शाई गई है। जबकि उनके आधार कार्ड और पेन कार्ड को देखें तो उनकी उम्र 70 वर्ष है। ऐसे लोगों से भी पुलिस को चुनाव में खतरा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसरार के अच्छे कार्य को देखते हुए 26 जनवरी 2014 को पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्हें मुंबई की भिवंडी पुलिस द्वारा 1999 में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। वहीं सबसे बड़ी बात तो यह है कि आजमगढ़ पु़लिस द्वारा 13 मई 2023 को इसरार को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जिसमें उनके चरित्र को उत्तम बताया गया है। अभी यह चरित्र प्रमाण पत्र 12 मई 2024 में वैलिड भी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि चुनाव के दबाव में इस तरह की गलती हुई होगी। अगर उक्त व्यक्ति एसडीएम के यहां अपना प्रार्थना पत्र दे दे तो यह निरस्त हो जाएगा और कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही : चुनाव में मृतक भी लगा दी ड्यूटी
सगड़ी। लोकसभा चुनाव में अबकि बार मृतक भी पीठासीन अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। यह हम नहीं कहते हैं बल्कि एक मृत कर्मचारी की चुनाव में लगाई गई ड्यूटी बताती हैं। जबकि उक्त कर्मचारी की मृत्यु 22 मार्च को हो चुकी है इसके बाद भी उसकी ड्यूटी पीठासीन के पद पर लगा दी गई है।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी का चार्ट भी भेजा जा रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर में सहायक अध्यापक अनिल कुमार राय की तैनाती थी। 22 मार्च 2024 को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद भी मृत शिक्षक अनिल कुमार राय की ड्यूटी लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के पद पर लगाई गई है। वहीं इस संबंध में एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि चुनाव ड्यूटी जिले से लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed