फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the dispute of partition, there was a bullet between the brothers, one injured

बंटवारे के विवाद में भाईयों के बीच चली गोली, एक घायल

Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the dispute of partition, there was a bullet between the brothers, one injured
बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में बुधवार की देर रात बंटवारे के विवाद में दो भाईयों के बीच गोली चल गई। इस घटना में एक भाई गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

नर्वे गांव निवासी अरूण सिंह (50) पुत्र शंकर सिंह का उनके चचेरे भाई तारकेश्वर पुत्र देवनाथ से बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की रात दोनों भाईयों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में वाद-विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। इसी दौरान तारकेश्वर सिंह पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दिया गया। गोली अरूण के कंधे में लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अरूण को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बरदह भेजा। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली लगने से घायल अरूण सिंह की तहरीर पर बरदह पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed