फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the Amrit Mahotsav of Azadi in Azamgarh, children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh and even the teachers could not answer one more.

आजमगढ़: अमृत महोत्सव में भगत सिंह के बारे में भी नहीं बता सके बच्चे, एक जवाब तो शिक्षक भी नहीं दे सके

Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
सार

आजमगढ़ जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व  को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा
 

विज्ञापन
In the Amrit Mahotsav of Azadi in Azamgarh, children could not even tell about Shaheed Bhagat Singh and even the teachers could not answer one more.
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलेक्ट्रेट क्षेत्र में निकाली गई जागरुकता रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जब बच्चों से शहीद भगत सिंह के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। इसी प्रकार 22 मार्च क्यों महत्वपूर्ण है, इसका सही जवाब सिर्फ एक अध्यापिका ही दे सकी।

विज्ञापन


अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अमृत महोत्सव के संबंध में ही सवाल कर दिया। उन्होंने पूछा कि यह महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है। बेसिक विभाग के अधिकारी और शिक्षक इसका इसका जवाब नहीं दे सके। तब डीएम ने फिर पूछा 22 मार्च क्यों खास है जिसकी वजह से उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

सवाल पर अधिकतर शिक्षक चुप्पी साधे रहे

इस सवाल पर भी अधिकतर शिक्षक चुप्पी साधे रहे। तभी एक शिक्षिका सामने आई और उसने बताया कि 22 मार्च को ही उत्तर प्रदेश नाम पड़ा था। इसके पहले यह नार्थ वेस्ट यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाता है। इसलिए आज हम लोग उत्सव मना रहे हैं। शिक्षिका के जवाब देने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा शहीद भगत सिंह कौन थे?  इसका जवाब बच्चे नहीं दे सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व  को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा। डीएम वित्त एवं राजस्व ने बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, बीएसए अतुल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त और राजस्व  को शहीद भगत सिंह के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed