{"_id":"6590632ef2028051f005f5f1","slug":"in-order-to-get-a-refund-of-rs-5000-a-fraud-of-rs-80000-took-place-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-9408-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच हजार का रिफंड पाने के चक्कर में लगा 80 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच हजार का रिफंड पाने के चक्कर में लगा 80 हजार का चूना
विज्ञापन
साइबर अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है। पांच हजार का रिफंड पाने के चक्कर में एक व्यक्ति के खाते व ब्लाॅक क्रेडिट कार्ड से कुल 80 हजार की रकम पार कर दिया गया। पीड़ित ने बैंक व बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुबारकपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा बनकट गांव निवासी सूर्यभान उपाध्याय ने बताया कि उसका खाता एसबीआई में है। इस पर उसने पूर्व में क्रेडिट कार्ड भी लिया था। उसने बाद में ब्लाॅक भी करा दिया। 17 अगस्त को एक नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया। काल करने वाले ने खुद को एसबीआई कर्मी होने की बात बताया और कहा कि क्रेडिट कार्ड पर जो सालाना चार्ज लगता है, उसे बैंक द्वारा खाते में वापस किया जा रहा है। पांच हजार के रिफंड के लिए उसने खाते से एक रुपये अपने नंबर पर डालने को कहा। इसके बाद उसके मोबाइल पर पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया। कुछ ही देर में तीन अन्य मैसेज भी आए जिसमें 4999, 4000 व 4998 रुपये कुल 18997 रुपये कटने का मैसेज आया। उसने तत्काल सूचना बैंक को दी। इसके बाद भी उसके क्रेडिट कार्ड से उसके खाते से 60778 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। बैंक सहायता कर्मी ने शिकायत दर्ज होने की बात कही। इसके बाद उसने स्टेटमेंट चेक किया तो खाते में 17 अगस्त को पैसा वापस आया था। इसके बाद उसने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लाॅक कर दिया। 22 अगस्त को क्रेडिट कार्ड ब्लाॅक होने का मैसेज भी आया लेकिन 24 को पुन: उसके क्रेडिट कार्ड से पैसा कट गया। पीड़ित ने बैंक की मिलीभगत से धोखाधड़ी होने की आशंका जताते हुए थाने पर बैंक व बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।