फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Jashn-e-Azadi, artists tied shaman with dances

जश्न-ए-आजादी में कलाकारों ने नृत्यों से बांधा शमां

Sat, 14 Aug 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
In Jashn-e-Azadi, artists tied shaman with dances
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तपस्या सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थान की ओर से नगर के राहुल प्रेक्षागृह में एक शाम देश के नाम, जश्न-ए-आजादी एवं कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह और संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कलाकारों ने श्री राम स्तुति प्रस्तुत की। वहीं हरियाणवीं और राजस्थानी नृत्य ने समां बांध दिया। वहीं लखनऊ से आएराघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिव तांडव व ठुमरी पर कथक नृत्य से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान कोरोना योद्धा सम्मान से एसपी आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डा. एके मिश्रा, प्रो. आरपी शर्मा, डा. अनूप सिंह, डा. अमित सिंह, डा. दीपक पांडेय, डा. सुधीर जायसवाल, डा. तौशित कुमार राय, डा. मनीष त्रिपाठी, डा. अली हसन, डा. गायत्री, एमएस अग्रवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही भारत रक्षा दल, प्रयास, सेवा भारती, गांधीगिरी टीम संगठन को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही विशेष कार्य करने वाले सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व सुनील कुमार मौर्या को भी सम्मानित किया गया।अंत में संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह व सचिव अभिषेक राय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष डा. डीपी तिवारी, मनन पांडेय, किशन गुप्ता, मीनू यादव, कंचन मौर्य, आदित्य शर्मा, विशाल यादव, अंशु साहनी, आशीष सिंह, सौरभ सिंह, साक्षी पांडेय, सत्यम, सुनील, विशाल, अंकुर, जलज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यालयों व विद्यालयों में हुई साफ-सफाई
मेंहनगर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर तहसील मुख्यालय व नगर पंचायत सहित सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ नगर पंचायत कार्यालयों को विद्युत झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed