फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In five years love has become weak, wife commits suicide

पांच साल में ही कमजोर हो गई प्यार की डोर, पत्नी ने की आत्महत्या

Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
In five years love has become weak, wife commits suicide
अतरौलिया थाने में रोते-बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। पांच साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला ने रविवार की रात पति से हुई तकरार के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया है। मृतका गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बजार गोसाई निवासी सुरेंद्र चौहान की पुत्री शकुंतला चौहान ने पांच साल पूर्व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी मुकेश चौहान से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी की थी। कुछ दिनों तक तो शकुंतला व मुकेश के बीच अच्छे संबंध रहे, लेकिन फिर दोनों में छोटी-छोटी बातों पर खटपट होने लगी। रविवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हुई और फिर रात में शकुंतला ने रस्सी से छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी भोर में परिजनों को तब हुई जब वे शकुंतला के कमरे में गए और उसे फंदे पर लटकता देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना से मायके वालों को भी अगवत कराया। जानकारी होते ही मृतका के पिता सुरेंद्र चौहान भाग कर मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति मुकेश चौहान, ससुर रामनगीना, सास चंपा देवी व ननद स्मिता के खिलाफ नामजद तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दिया। मायके वालों के आरोप के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के अभी कोई संतान नहीं थे और वह चार-पांच माह की गर्भवती बतायी जा रही है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बीए की छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिरवां गांव में एक युवती ने शनिवार की रात कुएं में कूदकर जान दे दी। रविवार की देर शाम परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस न शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने किसी बात पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर यह खौफनाक कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 वर्षीया गोल्डी राय पुत्री मुक्ति राय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की शाम किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट-फटकार लगा दी। पिता की डांट उसे इतनी नागवार गुजरी की रात में उसने घर के चार सौ मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दिया। सुबह परिजनों ने उसे नहीं देखा तो खोजबीन शुरू किया। दिन भर तलाश के बाद रविवार की देर शाम उसकी लाश कुएं में उतराई मिली। तत्काल सूचना गंभीरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका तीन बहनों में छोटी थी और उसका एक भाई बताया गया है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दूसरी बीएड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed