फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In constable recruitment, birth certificate of less than eight years was used, arrested

Azamgarh News: आरक्षी भर्ती में आठ साल कम उम्र का जन्म प्रमाणपत्र लगाया, हुआ गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
In constable recruitment, birth certificate of less than eight years was used, arrested
आजमगढ़। पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती-2023 की डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) की प्रक्रिया में 8 साल कम उम्र का जन्म दिखाने का प्रमाणपत्र लगाने का आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थी भूपेंद्र सिंह का बायोमैट्रिक परीक्षण में फोटो मिसमैच हो रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उम्र कम करने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यूपी पुलिस में आरक्षी पदों पर सीधी भर्ती-2023 की प्रक्रिया पुलिस लाइन में चल रही है। भर्ती बोर्ड के कार्यालय में टीम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक एवं दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जनवरी को बायोमैट्रिक जांच के लिए फाइल नंबर 60 रजिस्ट्रेशन नं. 11186668 पर भूपेंद्र सिंह निवासी जिगनी खास थाना गड़वार बलिया बायोमैट्रिक परीक्षण के लिए पेश हुआ। जांच में फोटो मिसमैच हो रहा था।

भूपेंद्र के अभिलेखों की जांच की गई। मामला संदिग्ध लगने पर पूछताछ की तो बताया कि वह हाईस्कूल सीबीएससी बोर्ड से वर्ष 2012 में अनीता मेमोरियल स्कूल मालदेयपुर बलिया से एवं 12वीं यूपी बोर्ड से 2016 में पास किया था। भर्ती होने के लिए कूटरचित दस्तावेज से आयु को कम कराकर फिर से 10वीं वर्ष 2021 एवं 12वीं वर्ष 2023 में पास किया।


आधारकार्ड में जन्मतिथि 29 नवंबर 1996 है। इस दस्तावेज से वह आरक्षी में भर्ती नहीं हो पाता। इसलिए कूटरचित दस्तावेज लगाकर जन्मतिथि में आठ वर्ष अंतर दिखाकर 28 नवंबर 2004 का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। आरोपी भूपेंद्र सिंह को शनिवार को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed