फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh, fed up with the obscene act of Jeth, the married woman reached the tehsil, poured flammable material on herself, people saved her in time

आजमगढ़: जेठ की अश्लील हरकत से तंग विवाहिता ने तहसील में उठाया खौफनाक कदम, समय रहते लोगों ने बचाया

Wed, 23 Mar 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 10:24 AM IST
सार

प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही विवाहिता का आरोप आरोप है कि पति के मुंबई जाने के बाद परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। और तो और आशिक मिजाज जेठ उसके साथ छेड़खानी करने लगा। कई बार थाने पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला आजमगढ़ जिले का है।

विज्ञापन
In Azamgarh, fed up with the obscene act of Jeth, the married woman reached the tehsil, poured flammable material on herself, people saved her in time
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़। ससुराल वालों की प्रताड़ना व जेठ की अश्लील हरकत से तंग विवाहिता ने तहसील परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे बचा लिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके आशिक मिजाज जेठ को हिरासत में ले लिया है और प्रकरण की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक दो साल पहले एक लड़की को भगा लाया था। मामला थाने पर पहुंचा तो वहां समझौता हो गया और थाने पर ही दोनों पक्षों की रजामंदी से प्रेमी युगल का विवाह करा दिया गया। शादी के बाद युवक रोजी रोटी के लिए मुंबई चला गया, जबकि विवाहिता ससुराल में ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहने लगी।

विज्ञापन

विवाहिता ने एसपी से लगाई थी न्याय की गुहार

विवाहिता का आरोप है कि पति के मुंबई जाने के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। और तो और आशिक मिजाज जेठ उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत उसने कई बार थाने पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवाहिता ने एसपी तक को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबसे निराश होकर वह सोमवार को मार्टीनगंज तहसील पर एसडीएम कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची। यहां से भी नाउम्मीद होने पर उसने अपने पास रखे ज्वलनशील पदार्थ को खुद पर डाल लिया और आग लगाने जा रही थी कि आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पड़ गई।

लोगों ने आनन-फानन में उसके हाथ से माचिस छीनकर उसे बचा लिया। तहसील परिसर में आत्मदाह के प्रयास की जानकारी होते ही दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में विवाहिता की तहरीर पर उसके जेठ को हिरासत में ले लिया। इस मामले में फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटे होने की बात कह रही है। 

कई बार शिकायत के बाद भी थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो तहसील पहुंच खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed