फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In Azamgarh district planning committee meeting

गंभीरवन में बनेगा पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज

Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
In Azamgarh district planning committee meeting
आजमगढ़ में जिला योजना समिति की बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को वर्ष 2016-17 की प्रस्तावित जिला विकास योजना के अनुमोदन के लिए जिला योजना समिति की बैठक ग्राम्य विकास राज्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों से दिए बजट का अनुमोदन किया गया। इसी दौरान जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लिए गंभीरवन में 80 एकड़ भूमि मुहैया कराई गई है। इसके लिए बजट भी पास हो गया है।  
विज्ञापन


  जिला योजना की बैठक में वर्ष 2016-17 मे शासन द्वारा राज्य के संसाधन से 58677.00 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया, जो वर्ष 2015-16 से 130.00 लाख अधिक है। वर्ष 2016-17 के लिए 58677.00 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए जिला योजना की बैठक में सदन द्वारा ध्वनि मत से अनुमोदित परिव्यय स्वीकृत किया गया। इसी के अंतर्गत विभागों की कार्य योजनाएं बनाई गई। विभागवार वर्ष 2016-17 हेतु जो धनराशि अनुमोदित की गई है।
विज्ञापन


उनमें मुख्य रूप से लघु एवं सीमांत कृषकों की सहायता के लिए 560 लाख, पशुपालन के लिए 202.33 लाख, दुग्ध विकास 203.65 लाख, वन विभाग के लिए 247.52 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम के लिए 621.61 लाख, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के लिए 11350.00 लाख, पंचायती राज के लिए 1765.50 लाख, सड़क एवं पुल के लिए 11096.12 लाख, पर्यटन के लिए 220.00 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 3819.500 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 751.31 लाख, ऐलोपैथिक के लिए 2934.12 लाख, परिवार कल्याण के लिए 235.60 लाख, नगरीय पेयजल संपूर्ति के लिए 2154.34 लाख, ग्रामीण पेयजल संपूर्ति के लिए 3294.16,
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 8683.06 लाख, लोहिया आवास के लिए 3652.00 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 398.95 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण के लिए 467.37 लाख, समाज कल्याण (सामान्य जाति) के लिए 244.28 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 227.00 लाख, समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था, विकलांग कल्याण के लिए 140.40 लाख तथा भूमि विकास एवं जल संसाधन के अंतर्गत आईडब्लूएम योजना के लिए 168.50 लाख की प्रस्तावित परिव्यय की स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि जिला योजना की बैठक में जिले के विकास के लिए जो धनराशि स्वीकृति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed