{"_id":"5f16c99c8ebc3e639a6a920f","slug":"in-azamgarh-both-the-street-shops-opened-and-the-crowd-gathered-in-the-market-azamgarh-news-vns5369277160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दोनों पटरी की दुकानें खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दोनों पटरी की दुकानें खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
शहर के चौक क्षेत्र में दोनों पटरियों की दुकानें खुली।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए डीएम राजेश कुमार द्वारा पटरीवार दुकानें खोलने का निर्देश जारी किया गया था। लेकिन दुकानदारों की मांग और शासन के निर्देश केे देखते हुए उन्होंने दोनों पटरी की दुकानों को हफ्ते में पांच दिन खोलने का निर्देश दिया। सोमवार को पहले दिन दुकानें खुलीं लेकिन इतनी भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई।
कोरोना संक्रमण का ग्राम जनपद में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 से ऊपर पहुंच चुकी है। जिसे देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने पटरीवार दुकानें खोलने का नियम निर्धारित किया। जिसके हिसाब से एक दिन एक पटरी तो दूसरे दिन दूसरी पटरी की दुकानें खुलने लगी। लेकिन व्यापारियों की मांग थी उनकी दुकानों को प्रतिदिन खोलने की इजाजत दी जाए। हालांकि डीएम इसके लिए राजी नहीं थे। लेकिन भाजपा के नेता भी डीएम से व्यापारियों के समर्थन में दोनों पटरी की दुकानें खोलने की मांग करने लगे। इसके बाद डीएम ने शासन के निर्देश और लोगों की मांग को देखते हुए दोनों पटरी की दुकानों को खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया। जिसके तहत सोमवार को पहले दिन नगर क्षेत्र में दोनो पटरी की दुकानें खोली गई। दुकानों के खुलते ही बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क की दोनों पटररियों पर बाइक खड़ी हो गई। जिसके कारण सड़कों पर आवागमन दूूूभर हो गया। जिसका परिणाम हुआ कि नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर जाम लग गया। जिसके कारण लोग एक दूसरे के काफी करीब-करीब वाहन लेकर खड़े नजर आए। इस दौरान खरीदारी को पैदल निकले लोगों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई। दुकानदारों ने ग्राहकों के बंटने पर दुकान पर कम भीड़ होने का हवाला दिया था। लेकिन सोमवार को सभी दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
स्थान- पुरानी कोतवाली, समय- दोपहर 12.15 मिनट।
आजमगढ़। नगर के पुरानी कोतवाली से आगे आसिफगंज में दवा मंडी है। इस मंडी में आने वाले लोग मुख्य मार्ग पर ही अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। पटरीवार दुुकान खुलने के नियम तक लोग दूसरी पटरी पर वाहन खड़े कर खरीदारी करते थे। लेकिन दोनो पटरी की दुकानें खुलने के बाद यह वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहे। जिससे पुरानी कोतवाली पर जमा लगा रहा है।
विज्ञापन
स्थान- वेस्ली इंटर कालेज, समय दोपहर 12.20 मिनट।
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक क्षेत्र स्थित वेस्ली इंटर कालेज में प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी को सिफ्ट किया गया है। जहां सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। विद्यालय खुलने के बाद मंउी को विद्यालय के पिछले हिस्से में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार को अस्थाई सब्जी मंडी में इतनी भीड़ उमड़ी हुई थी कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
स्थान- मातबरगंज, समय- दोपहर 12.35 बजे।
आजमगढ़। दोनों पटरी की दुकानें खुलते ही सोमवार को बाजार में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिली। नगर के मातबरगंज से पुरानी सब्जी मंडी चौक को जाने वाले मार्ग पर सोमवार को काफी चहल पहल रही। नो इंट्री होने के बाद भी इसमें चार पहिया वाहन घुस गया जिसके कारण जाम लग गया। जिसके कारण लोग एक दूसरे से सटकर वाहन लेकर काफी देर तक खड़े रहे।
स्थान- तकिया, समय दोपहर 12.12 बजे।
आजमगढ़। लाक डाउन के बाद पहली बार नगर क्षेत्र में दोनों पटरी की दुकानें खुलीं। जिसका परिणाम रहा कि बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इस दौरान बाजार में पैदल खरीदारी को निकले लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए। एक दूसरे से सटे हुए बाजार में चलते रहे। इतना ही नहीं उन लोगों ने खुद तो मास्क लगाया था लेकिन उनके साथ चल रहे छोटे बच्चे बिना मास्क के ही सड़कों पर साथ चलते नजर आए।

वेस्ली इंटर कालेज में सब्जी की खरिदारी के दौरान सामाजिक दूरी की अनदेखी करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में दोनों पटरियों की दुकान खुलने के बाद सड़क पर भीड़।- फोटो : AZAMGARH

शहर के मातबरगंज क्षेत्र में दोनों पटरियों की दुकान खुलने के बाद सड़क पर लगा जाम।- फोटो : AZAMGARH