फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In 2064 polling stations created in the district, 207 centers are susceptible plus

जनपद में बनाए गए 2064 मतदान केंद्रों में 207 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस

Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
In 2064 polling stations created in the district, 207 centers are susceptible plus
आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार द्वारा जारी की गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों का चिन्हीकरण कर लिया गया है। जनपद के 2064 मतदान केंद्रों में 207 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

मतदान के लिए जनपद की 1858 ग्राम पंचायतों में कुल 2064 बूथ बनाए गए हैं। बूथों की संवेदनशीलता में 446 बूथों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 603 बूथ संवेदनशील बनाए गए हैं। 808 बूथों को अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 207 बूथों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। वहीं अगर ब्लाक वार आंकड़ों को देखें तो रानी की सराय विकास खंड के 92 मतदान केंद्रों में 38 संवेदनशील, 38 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और सात मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। तहबरपुर के 94 केंद्रों में 52 संवेदनशील शील, 34 अति संवेदनशील, सात अति संवेदनशील प्लस और एक सामान्य श्रेणी, मिर्जापुर के 97 केंद्रों में 24 संवेदनशील, 58 अति संवेदनशील, सात अति संवेदनशील प्लस और आठ सामान्य श्रेणी, मुहम्मदपुर में 85 केंद्रों में 15 संवेदनशील, 34 अति संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील प्लस और 26 सामान्य श्रेणी, पल्हनी के 94 केंद्रों में 45 संवेदनशील, 33 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और सात सामान्य श्रेणी, लालगंज के 106 केंद्रों में 31 संवेदनशील, 50 अति संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील प्लस और 15 सामान्य श्रेणी, ठेकमा के 97 केंद्रों में 25 संवेदनशील, 37 अति संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील प्लस और 25 सामान्य श्रेणी, तरवां के 99 केंद्रों में 27 संवेदनशील, 45 अति संवेदनशील, 11 अति संवेदनशील प्लस और 16 सामान्य श्रेणी, मेंहनगर के 88 केंद्रों में छह अति संवेदनशील, आठ अति संवेदनशील प्लस और 74 सामान्य श्रेणी, जहानागंज के 91 केंद्रों में 22 संवेदनशील, 45 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और 15 सामान्य श्रेणी, सठियांव के 98 केंद्रों में 23 संवेदनशील, 54 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और 12 सामान्य श्रेणी, बिलरियागंज के 122 केंद्रों में 22 संवेदनशील, 58 अति संवेदनशील, 12 अति संवेदनशील प्लस और 30 सामान्य श्रेणी, अजमतगढ़ के 111 केंद्रों में 41 संवेदनशील, 54 अति संवेदनशील, 11 अति संवेदनशील प्लस और पांच सामान्य श्रेणी, महराजगंज के 99 केंद्रों में 35 संवेदनशील, 33 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और 22 सामान्य श्रेणी, हरैया के 97 केंद्रों में 22 संवेदनशील, 46 अति संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील प्लस और 20 सामान्य श्रेणी, फूलपुर के 97 केंद्रों में 27 संवेदनशील, 18 अति संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील और 42 सामान्य श्रेणी, पवई के 101 केंद्रों में 39 संवेदनशील, नौ अति संवेदनशील, 11 अति संवेदनशील प्लस और 42 सामान्य श्रेणी, मार्टीनगंज के 82 केंद्रों में 32 संवेदनशील, 28 अति संवेदनशील, आठ अति संवेदनशील प्लस और 14 सामान्य श्रेणी, कोयलसा के 91 केंद्रों में 29 संवेदनशील, 53 अति संवेदनशील और नौ अति संवेदनशील प्लस, अतरौलिया के 70 केंद्रों में 35 संवेदनशील, 28 अति संवेदनशील और सात अति संवेदनशील प्लस, अहरौला के 98 केंद्रों में 10 संवेदनशील, 30 अति संवेदनशील, 10 अति संवेदनशील प्लस और 48 सामान्य श्रेणी, पल्हना विकास खंड के 55 मतदान केंद्रों में नौ संवेदनशील, 17 अति संवेदनशील, 12 अति संवेदनशील प्लस और 17 सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

कोयलसा और अतरौलिया में एक भी नहीं है सामान्य बूथ
आजमगढ़। वहीं अगर जनपद में सामान्य श्रेणी के बूथों की स्थिति देखें तो कुल सामान्य बूथों की संख्या 446 है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अतरौलिया में कुल 70 मतदान केंद्र और कोयलसा में 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन इनमें से एक भी बूथ सामान्य की श्रेणी में नहीं है। सभी बूथ संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed