फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In 11 years, India has created a strong identity in the world: Neeraj Shekhar

11 साल में भारत ने विश्व में सशक्त पहचान बनाई है : नीरज शेखर

Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
In 11 years, India has created a strong identity in the world: Neeraj Shekhar
पार्टी कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 11 साल में भारत ने वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। वहीं स्वदेशी रक्षा उत्पादन में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एस-400, ब्रह्मोस, तेजस और प्रचंड हेलिकॉप्टर जैसे उपकरण भारत की आत्मनिर्भरता का प्रमाण हैं। रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज शेखर ने कहा कि मोदी सरकार ने संकट काल में भी ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन देवी शक्ति और वंदे भारत मिशन जैसे अभियानों से हजारों भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया।
नक्सलवाद पर नियंत्रण के प्रयासों से घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चिनाब ब्रिज, वंदे भारत ट्रेनों और 160 हवाई अड्डों ने आवागमन को सुगम और सुलभ बनाया है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान, जल जीवन मिशन से 15 करोड़ घरों में नल और स्वच्छ भारत मिशन से 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ है। शेखर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर निर्माण और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिला है।

इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, अशोक सिंह, मुराहू राजभर, ब्रजेश यादव और विवेक निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed